21 नवंबर 2015

इसबार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद

नई दिल्ली। 2016 के भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन फबुस  ने दिल्ली  की एक दिन की यात्रा के दौरान स्वीकृति से अवगत कराया। इस स्वीकृति की  कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई  है। फ्रांस के राष्ट्रपति  की जनवरी की भारत यात्रा के बारे में खबर हाल ही में हुए  पेरिस में  आतंकवादी हमले के तुरंत बाद आयी है। जनवरी 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे।