17 नवंबर 2015

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग बढ़ती जा रही है

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर नज़र रखते हुए  राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की मांग बढ़ती  जा रही है।  राजस्थान में  पार्टी प्रमुख सचिन पायलट ने भी  कहा कि कमान राहुल गांधी के हाथ  सौंपने का यह सही समय है। पायलट ने कहा कि अभी हाल ही में हुए  बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार  प्रदर्शन से पार्टी में नयी जान आयी है और इससे पार्टी के  कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता दिखाई दिया  है तथा हमारी पार्टी  पिछले वर्ष  के लोकसभा चुनाव की  हार से उबरने के संकेत दे रही है।