14 नवंबर 2015

पेरिस में सभी भारतीय सुरक्षित - सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने  ट्वीट में  बताया कि पेरिस में  सभी भारतीय सुरक्षित हैं।पेरिस में लगभग  एक लाख भारतीय रहते हैं। भारत के उप-राजदूत मनीष प्रभात ने बताया कि भीषण आतंकवादी हमले में  किसी भी भारतीय की मौत की खबर नहीं  है। फ्रांस द्वारा सुरक्षा के लिए  लगाई गई निषेधाज्ञा के कारण  दूतावास के  लोगों  को बाहर जाने की अनुमति नहीं है।