9 नवंबर 2015

दिल्ली में विधवाओं को बेटियों की शादी के लिए 70 लाख के अनुदान

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम  ने 236 विधवाओं को उनकी बेटियों की शादी के लिए 70 लाख  के अनुदान देने  के लिए कहा  है।  इसमें प्रतेक विधिवा  को उसकी लड़की की शादी हेतु  तीस हजार रुपए दिए जायेंगे।
 भाजपा पार्षद राजेश भाटिया ने बतया,निगमायुक्त ने 70.8 लाख रुपए अनुदान देने  के आदेश कर दिए हैं। भाटिया ने यह  मांग  स्थाई समिति की बैठक में उठाकर   कोष को तत्काल जारी करने की मांग..
की थी। जिसपर  कमिश्नर ने अनुदान राशि  जारी करने के आदेश भी दे दिए।