22 सितंबर 2015

यूपी की तरह समाजवादी सोच से बिहार का विकास संभव - अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि  बिहार के  विकास के लिए वहां  सेक्यूलर रास्ते की जरूरत है। हमारे प्रदेश की  तरह समाजवादी सोच से बिहार का भी  विकास संभव  है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बिना  देश का विकास संभव नहीं है। अखिलेश यादव  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  यूपी और बिहार में समाजवाद के साथ ही संघर्ष के रिश्ते बताये । बिहार चुनाव में बना यह थर्ड फ्रंट बिहार को सेक्यूलर व सोशलिस्ट रास्ता देगा। बिहार में अगला मुख्यमंत्री  इसी गठबंधन से होगा।