30 जून 2015

विवादों में घिरी वसुंधरा का एक लग्जरी घर दिल्ली में भी है

ललित मोदी से सम्बंधित आरोपों  से घिरीं राजस्थान की चीफ मिनिस्टर वसुंधरा राजे और धौलपुर महल का विवाद जोर  पकड़ता नजर आ  रहा है।एक आर्किटेक्चर मैग्जीन के अनुसार  धौलपुर महल के विवादों में घिरी वसुंधरा का एक लग्जरी घर देश की राजधानी दिल्ली में भी मौजूद है, जिसके बारे में शायद कम लोगों को ही पता है।
इस  आर्किटेक्चर मैग्जीन के अनुसार वसुंधरा राजे के पास राजधानी  में एक लग्जरी और राजशाही घर है। बताया जाता है कि राजस्थान विधानसभा चुनावों के दौरान राजे ने  चुनाव आयोग को दिए अफिडेविट में इस घर की जानकारी नहीं दी थी।