9 जून 2015

फर्ज़ी डिग्री मामले में दिल्‍ली के लॉ मिनिस्टर जितंद्र सिंह चार दिन की न्यायिक हिरासत में

लॉ मिनिस्टर  जितंद्र सिंह
दिल्‍ली प्रदेश  के लॉ मिनिस्टर  जितेंद्र तोमर की जमानत अर्जी को  साकेत कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने  तोमर को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अपनी जांच में जितेंद्र सिंह तोमर की बीएससी और कानून की डिग्री को फर्जी पाया। इससे आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किल कम होती नहीं दिख रही हैं।
राजनीति से प्रेरित, बी जे पी सरकार के मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा तोमर की गिरफ्तारी में गृहमंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है। वही जितेन्द्र की गिरफ्तारी पर विपक्षी दलों ने आप सरकार को आड़े हाथ लाते हुए प्रदेश की राजनीति के इतिहास में काला दिन बताया।
बी जे पी  और कांग्रेस ने नैतिकता के आधार पर अरविंद केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, दिल्ली बार कॉउंसिल ने भी गिरफ्तारी को बताया जायज़ कहा उनकी जांच में भी डिग्री फर्ज़ी पाई गई थी।