5 जून 2015

दिल्ली के उप-राज्यपाल का घर भाजपा का दूसरा मुख्यालय बनता जा रहा है - केजरीवाल

केजरीवाल
दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टी वी चैनेल को दिए साक्षत्कार में  कहा कि "उप-राज्यपाल का घर अब  भाजपा का दूसरा मुख्यालय बनता जा रहा है। वह दिल्ली के उप-राज्यपाल की भांति काम नहीं कर रहे हैं।"
   साक्षात्कार के दौरान  केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में फरवरी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की बदले की भावना से प्रधानमंत्री  मोदी उप-राज्यपाल का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी की दिल्ली  सरकार के लिए बाधा उत्पन्न करने में...
लगे  हैं।आगे उन्होंने  कहा, " मोदी लोगों और आप  पार्टी से दिल्ली की हार का बदला ले रहे हैं। वह अच्छे प्रधानमंत्री नहीं हो सकते।"