27 जून 2015

भारत विश्व का सबसे लाभदायक निवेश स्थल, 110 देशों में भारत शीर्ष स्थान पर

निवेश के लिए भारत  महत्वपूर्ण  ठिकाना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने  पिछले एक साल से देश में निवेश बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो अथक प्रयास किये हैं वो अब सामने आने  लगे हैं। एक ताज़े  सर्वे के अनुसार निवेश के लिए भारत दुनिया का महत्वपूर्ण  ठिकाना बन गया है।यह सर्वे 110 देशों में किया गया और भारत ने अमरीका, चीन और जापान जैसे देशों को पछाड़ते हुए पहली पायदान पर कदम रखा है।

पिछले वर्ष  हुए ऐसे ही सर्वे में भारत 6ठे स्थान पर था। गौरतलब है कि इस सर्वे में चीन 65वें स्थान पर और अमरीका 50वें स्थान पर आया है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में विदेशी निवेश अगले एक साल में तेजी से बढेगा। भारत  अच्छे दिनों की ओर अग्रसर  है।