6 जून 2015

ई-वीजा पर इस साल एक लाख 10 हजार 657 पर्यटक भारत आये

विदेशी टूरिस्ट अब  भारत  आने के लिए इ -वीजा लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं , इस साल जनवरी से मई के बीच एक लाख 10 हजार 657 पर्यटक भारत आए जो पिछले वर्ष की तुलना में 1024 प्रतिशत से अधिक हैं। पर्यटन मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक पिछले साल जनवरी से मई तक 9841 पर्यटक ई-वीजा पर भारत आए थे। इस वर्ष केवल मई में ही 15659 पर्यटक भारत आए जबकि पिछले साल मई में यह संख्या 1833 थी। इस तरह मई में ई वीजा पर भारत पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में 754..
प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। मई में ई-वीजा पर सबसे ज्यादा 37.82 प्रतिशत पर्यटक अमेरिका से आए। इसके बाद ऑस्टेलिया, रूस, कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, मेक्सिको, यूक्रेन, जापान और सिंगापुर का स्थान है। इस समय 76 देशों के पर्यटकों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा उपलब्ध है।(डी डी)