7 मई 2015

सलमान को पांच साल की जेल ,कुछ घंटे बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत

मुंबई । हिट एंड रन केस में दोषी  सलमान को सेशंस कोर्ट ने को पांच साल के लिए जेल  की सजा सुनाई।  किन्तु  कुछ घंटे बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान को जमानत देकर बॉलीवुड एक्टर को राहत दी। अदालत शुक्रवार को  नए सिरे से सलमान पर फैसला  सुनाएगी। बॉम्बे हाई कोर्ट से सलमान को  मिली  अंतरिम जमानत पर सवाल सामने आने  लगे हैं।  न्यायपालिका की इस कार्य प्रणाली पर निश्चित रूप से कुछ लोगों के मन में सवाल खड़े
हुए हैं।