9 मई 2015

यमुना नदी के भक्तों को अब असहनि‍य होती जा रही है इसकी दुर्दशा

आगरा,यमुना नदी में गांगा का पानी आ जाने से पेयजल की कि‍ल्‍लत जरूर कम होजायेगी कि‍न्‍तु नदी की बदहाल स्‍थि‍ति‍ में कोई बडा फक्र आने की संभावना नहीं है। वर्तमान में एत्‍मादौला का व्‍यू पौइंट यमुना एक्‍टि‍वि‍स्‍टो का सबसे अधि‍क हाट स्‍पाट बना हुआ है। यहां  रोज होने वाली यमुना आरती को लेकर बडी संख्‍या में लोगों का आना जाना सांय से ही शुरू हो जाता है। यमुना भक्‍तों में यह घाट एत्‍मादौला व्‍यू पौइंट के साथ ही ‘आरती घाट ‘ के नाम से भी पहचान बना चुका है।यहां आने वालो में से ज्‍यादातर यमुना के प्रति‍ श्रद्धाभाव रखते हैं तथा इस तथ्‍य को लेकर असमाप्‍त चर्चा चलाय हुए हैं कि‍ नदी की..हालत में सुधार कैसे लाया जाये।जो भी प्रशासन अब खुद महसूस करने लगा है कि‍ यमुना की बदहाली दूर करने के लि‍ये सक्रि‍य कार्यदायी एजेंसि‍यां परि‍णाम मूल काम शुरू करें। फि‍लहाल उस डीसि‍लटंग   मशीन का तेजी के साथ इंतजार है जि‍ससे यमुना में डीसि‍लटंग का काम तेजी के साथ शुरू हो सके।