25 मई 2015

स्विट्जरलैंड ने विदेशी बैंक होल्डर्स के नाम खोले ,लिस्ट में दो भारतीय महिलाएं


स्विस ब्लैक धन का स्वर्ग 
स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों में खाता रखने वाले विदेशी लोगों के नामों का खुलासा किया गया है जिसमे दो भारतीय महिलाओं का नाम भी शामिल है। स्विटजरलैंड सरकार  ने उन्हीं लोगों के नामों का सार्वजनिक खुलासा किया है , जिनके विरुद्ध  उनके गृह देशों में जांच चल रही है। स्विस टैक्स विभाग ने इन दोनों भारतीय महिलाओं से कहा है यदि  वे चाहती हैं कि उनके बारे में जानकारी भारत  के साथ साझा नहीं की जाए तो वे 30 दिन के भीतर स्विट्जरलैंड के  एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट में अपील कर सकती हैं
इन दोनों भारतीय  महिलाओं स्नेह लता साहनी और संगीता साहनी की बर्थ डेट के अतरिक्त   कोई ब्योरा नहीं दिया गया है।