30 मई 2015

पी.के. सिन्हा कैबिनेट सचिव नियुक्त

प्रधानमंत्री ने अगले कैबिनेट सचिव के रूप में प्रदीप कुमार सिन्हा, आईएएस (उत्तर प्रदेश: 77) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है जो 13 जून, 2015 से प्रभावी होगी। वह श्री अजित सेठ का स्थान लेंगे। 
सिन्हा जुलाई 2013 सेविद्युत मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्य कर रहे है। इससे पहले वे जहाजरानी मंत्रालय में सचिव थे और उन्होंने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 
प्रधानमंत्री ने यह भी मंजूरी दे दी है कि श्री पी.के. सिन्हा को कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया जा सकता है जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 12 जून, 2015 तक प्रभावी होगी।