23 मई 2015

हाई कोर्ट द्वारा समन पर रोक लगाने से इनकार,और मुश्किलों में फंसे कुमार विश्वास

( कुमार विश्वास)
दिल्ली हाई कोर्ट  ने आम आदमी  पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग द्वारा जारी सम्मन पर रोक लगाने से मना कर दिया है।
आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की थी।
शिकायत में महिला कार्यकर्ता ने लिखा  है कि कुमार विश्वास और उनके बीच अवैध संबंध के बारे में कथित अफवाहें फैलाई जा रही हैं।इन अफवाहों के कारण उनके परिवारिक जीवन पर असर पड़ा है।