26 मई 2015

स्विट्जरलैंड सरकार ने तीन और भारतियों के खातों का खुलासा किया ,लिस्ट में यश बिरला भी

बर्न - स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने  तीन और भारतीय  बैंक खातेदारों के   नामों का खुलासा किया है। उद्योगपति यश बिड़ला और दो मुंबई के  गुरजीत सिंह कोचर, और दिल्ली की एक व्यवसायी रितिका शर्मा के नाम  स्विट्जरलैंड के राजपत्र में सार्वजनिक किये गए  हैं। स्नेहलता साहनी और संगीता साहनी के  नाम भी, जिनके खिलाफ  भारतीय कर अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है , पहले  सार्वजनिक किए जा चुके  हैं।