-- भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयीभी भाग लेंगे
(महारानी अहिल्याबाई होल्करएवं, आयोजन संयों जक प्रा एस पी सिह बघेल) |
(भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ,लक्ष्मीकांत बाजपेयी तथा भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओ माथुर।) |
आगरा,महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती का एक बृहद आयोजन 15मई को जनपद की एत्मादपुर तहसील के सीमात सिकन्दरा
राऊ कस्बे (जिला हाथरस) में किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उ प्र
के प्रभारी ओम माथुर,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी ,सांसद ऐटा राजवीर सिह
उर्फ रज्जु भैय्या, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकरआदि पार्टी के वरिष्ठ नेता
उपस्थित होगे।
उपस्थित होगे।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व
सांसद प्रो एस पी सिह बघेल कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से नगर पालिका क्रीणा स्थल
सिकन्दराराऊ पर प्रारंभ हो जायेगा।प्रो बघेल ने उम्मीद जतायी है कि आयोजन में हाथरस
ही नहीं आगरा,एटा तथा अलीगढ जनपदों के लोगो की बडी संख्या में भागीदारी रहेगी।
मोदी सरकार बनने के बाद यह पहला अवसर है जबकि इतने बडे पैमाने पर
भाजपा आगरा-अलीगढ मंडल के किसी कस्बे में करने जा रही है।राजनैतिक हल्कों में
इसे भाजपा के द्वारा अपनी ताकत के
प्रदर्शन के प्रयास के रूप में लिया जा रहा है।