11 मई 2015

चीन की कंपनी ने अपने 6500 कर्मचारियों को मुफ्त में फ्रांस घुमाया

मुफ्त फ्रांस यात्रा
चीन की एक मल्टीनेशनल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी टीआंशी ने अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए नया तरीका निकला है। कम्पनी को शुरू होने के २० साल पूरे होने पर चेयरमैन ली जिनयुआन  ने   6500 कर्मचारियों को चार दिन की मुफ्त फ्रांस यात्रा कराइ। टीआंशी कंपनी के  चीन में   १२  हजार कर्मचारी  हैं। बताया जाता है कि कंपनी के चेयरमैन  जिनयुआन दुनिया के नामी खरबपतियों में  हैं। उन्होंने अपने  कर्मचारियों के लिए केन  और मोनाको में करीब  79 होटलों में 4760 कमरे बुक कराए । कर्मचारियों के घूमने के लिए 146 बसें भी बुक कराई गई।