30 मई 2015

कराची जा रही दो बसों में आतंकवादियों ने 21 यात्रिओं की हत्या कर दी

कराची: पाकिस्तान के  बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने  दो यात्री  बसों के करीब 30 यात्रियों को अगवा करने के बाद उनमे से  21 लोगों  की हत्या कर दी। यह बस कराची जा रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें से कई  आतंकी  सुरक्षा बलों की वर्दी पहने हुए थे।  मस्तंग जिले में क्वेटा से कराची जा रही दो रात्रि  बसों पर हमला कर 30 यात्रियों को अगवा कर  21 की हत्या कर दी। सुरक्षा बल  ने बंदूकधारियों की तलाश के
लिए सघन अभियान चलाया हुआ है।