14 अप्रैल 2015

मैंने यह नहीं कहा कि पार्टी की टॉप पोस्ट के लिए राहुल गांधी अस्वीकार्य हैं - शीला दीक्षित

दिल्ली की भूतपूर्व   मुख्यमंत्री   शीला दीक्षित ने कहा कि  उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर कभी शक नहीं किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर  टिप्पणी को लेकर आलोचना झेल रहीं शीला दीक्षित ने पत्रकारों  को बताया  कि मैंने यह नहीं कहा कि पार्टी के शीर्ष पद के लिए राहुल गांधी अस्वीकार्य हैं। कुछ मीडिया के लोगों   ने शीला के हवाले से यह खबर चलाई थी कि उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि  सोनिया गांधी को ही पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।